अंबेडकरनगर जिले के कोतवाली अकबरपुर से लगभग चार किलोमीटर दूर अरिया एक ग्रामीण बाज़ार है,अरिया बाज़ार में ही शनिवार को कोतवाली अकबरपुर से प्रसाशित पुलिस चौकी के बगल पहले से ही सुरक्षित मान चुके कुछ लोंगों ने एक मकान को बुलडोज़र से गिरा दिया, दिन दहाड़े हुई घटना से आसपास भय का वातावरण उत्पन्न हो गया,राजस्व टीम घटनास्थल पर तब पहुंची जब मकान मलबे में तब्दील हो गया, मौके पर उपस्थित कुछ लोंगों ने बताया कि मकान गिराते समय वहाँ पुलिस भी मौजूद थी,हो हल्ला मचने पर राजस्व टीम घटना स्थल पर पहुंची,नायब तहसीलदार ने कहा कि मकान का ध्वस्तीकरण राजस्व टीम की मौजूदगी में नहीं कराया गया है, जबकि किसी भी विवादित भूमि पर कार्रवाई का अधिकार केवल राजस्व विभाग को है। इस बयान ने पूरे प्रकरण को गंभीर बना दिया। पुलिस की कार्यशैली से मामले ने टूल पकड़ लिया,कोतवाली पुलिस खुद फंसती नजर आयी, आनन फानन में पुलिस ने दो जे सी बी मशीनों को पकड लिया और उसे कोतवाली में लाकर बंद कर दिया और मौके से विपिन सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया । सबसे मजे की बात यह है जिस जे सी बी मशीन को पुलिस पकड़ कर लाई थी वह जे सी बी मशीन गयी ही नहीं थी,बाद में घटनास्थल पर पर प्रयुक्त जे सी बी पकड़ी गयी, योगी सरकार में बुलडोज़र का बोलबाला है, बुलडोज़र ने तमाम बड़े बड़े अपराधियों को धराशयी कर दिया है, कई ऐसे मकान को भो बुलडोज़र ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है,जिन पर कहीं कोई स्वामित्व का विवाद नहीं था,बुलडोज़र को देखकर लोग अपना रास्ता बदल लेते हैं,पूरी तरह लोहे से बनी बुलडोज़र वर्तमान योगी सरकार की प्रतीक बन गयी है, एरिया में एकत्रित जनसमूह जिसमे अधिकाँश तमाशबीन होते हैं उन तमाशबीनों से पूछने पर इस पूरे विवाद की जड़ जमीन का स्वामित्व है। बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर जिले के एक व्यक्ति ने जमीन का बैनामा कराया है, जबकि अंबेडकरनगर निवासी कमर अब्बास इसे अपनी संपत्ति बता रहे हैं। दो दावेदारों के बीच चल रहे विवाद के बावजूद बिना प्रशासनिक अनुमति के मकान गिरा दिया गया, जिसने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
यह घटना एक बड़ा सवाल छोड़ गई है कि जब पुलिस चौकी के साए में बुल्डोजर चल सकता है, तो आम आदमी आखिर न्याय के लिए किस दरवाजे पर जाए। वही पूरे मामले में कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है और दोनों जेसीबी थाने लाई गई हैं। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस की पहले से कोई मौजूदगी नहीं थी।
