आखिर प्रेमी ही निकला असली कातिल

अम्बेदकरनगर जिले के थाना मालीपुर में विश्वा चितौना गाँव में  दलित छात्रा की हत्या का पर्दाफ़ाश पुलिस ने कर दिया है,पुलिस लाईन में मीडिया कर्मियों की उपस्थित में पुलिस अधीक्षक ने इसकी जान्कारी दी, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि  वारदात को उसके दूर के रिश्तेदार  प्रेमी सनी  पिछले कुछ महीनों से छात्रा के अलावा एक अन्य युवती के भी संपर्क में था।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छात्रा के शादी का दबाव बना रही थी और सनी द्वारा मना करने पर एफआईआर कराने की धमकी दी थी, सनी ने साजिश के तहत स्कूल जाने से पहले मिलने के लिए बुलाया और घटना को अंजाम दिया, उनोहोने बताया कि  नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।एसपी अभिजीत आर शंकर के अनुसार आरोपी सनी निवासी ग्राम सकरा युसुफपुर सम्मनपुर का रहने वाला है,छात्रा के गांव में  छात्रा की चचेरी बहन की शादी हुई है। लगभग एक साल पहले दोनों लोग एक-दूसरे के संपर्क में आए और फोन ने दोनों को नजदीक कर दिया ।  26 सितंबर की रात छात्रा और आरोपी वीडियो कॉल से जुड़े, वीडियो काल से ही छात्रा ने शादी का दबाव बनाया, परन्तु आरोपी ने इनकार कर दिया। इस पर छात्रा ने उसे एफआईआर कराने की धमकी दी । युवक ने छात्रा को सुबह मिलने के लिए बुलाया। घटनास्थल पर उसने छात्रा को झांसे में लिया, फिर टाई से गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसके जूते व अन्य सामान इधर-उधर फेंक दिए थे। एसपी ने बताया कि तमाम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एकत्रित करने के बाद मंगलवार भोर सनी को सुरहुरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सनी ने  हत्या किया जाना स्वीकार किया। साथ ही नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की बात भी स्वीकार किया । एसपी का कहना है कि आरोपी अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कह रहा है,,लेकिन पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर  रही है। कहीं से यदि किसी अन्य की संलिप्तता हुई तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी।

चालाक है  सनी

पुलिस का कहना है कि सनी १९ सितम्बर को विश्वा चितौना गाव आया,छात्रा  जब भी उससे बात करती थी, केवल शादी के लिए ही दबाव बनाती थी, आरोपी ह्त्या की शाजिस रचा और  २७ सितम्बर की सुबह घटनास्थल पर पहुँच गया, पुलिस की गिरफ्त में न आए, इसलिए उसने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह सामान्य रूप से बर्ताव करने लगा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी छात्रा से बात करते समय पकड़ा न जाए, इसलिए वह ज्यादातर सोशल मीडिया के माध्यम से ही जानकारी ले रहा था,

पुलिस के खुलासे से छात्रा  के परिजन असंतुष्ट 

स्कूल ड्रेस पर हो पाबंदी 

दलित छात्रा महारानी गीता देवी एजुकेशनल  सेंटर मालीपुर में इंटर की छात्रा थी, विद्यालय में इंटर की छात्राएं स्कर्ट पहन कर जाती हैं जो गंभीर सवालों को जन्म देता है,लड़कियों की उम्र को देखते हुए उनके पहनावे पर विशेष ध्यान दिया जाता है,जिला प्रशासन को तत्काल ऐसे विद्यालयों पर रोक लगानी चाहिए जो ऐसे ड्रेस अपने कालेजों में लागू करते हैं, अबेद्करनगर के मुख्यालय के मिशनरी कालेज में कक्षा ६ से ही ड्रेस लागू है जिसमें कक्षा ६ से छात्राएं समीज और सलवार पहनकर जाती हैं, स्कूल,प्रबंधन इस पर विशेष ध्यान देता है, और कड़ाई से इसका पालन कराता है, तमाम सामाजिक संस्थाएं ऐसे ड्रेस को लेकर हमेशा सुझाव देती रहतीं हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *