![]()
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा ई महारैली का आयोजन हुआ ,बी एस पी मुखिया मायावती ने कांशीराम के 19वीं पुण्यतिथि पर जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कांशीराम के सम्मान में बनाई गई कांशीराम स्मारक के कुछ हिस्सों में मरम्मत में देरी के कारण लोग उन्हें पुष्पांजलि अर्पित नहीं कर पा रहे थे. हालांकि, अब अधिकांश मरम्मत का काम पूरा हो गया है. उन्होंने आगे कहा कि इस बार मेरे साथ-साथ आप सभी ने भी लाखों की संख्या में आकर इस स्थल पर श्रद्धेय कांशीराम जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की,सबको धन्यबाद ,जनता का संबोधन करते हुए सपा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा ने कांशीराम का अपमान किया है.सत्ता में आते ही कासगंज जिले का नाम बदल दिया था. मायावती ने दलित समाज से एकजुट होकर जागरूक रहने की अपील की सपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने आगे कहा कि इमरजेंसी के दौरान संविधान को कुचला गया. बाबा साहेब को संसद नहीं पहुंचने दिया गया था. बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया.
