अंबेडकर नगर सूचना विभाग

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन में दिनांक 26 सितंबर 2025 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों जैसे की कौमी इंटर कॉलेज टांडा, मजरे हक निस्वा इंटर कॉलेज टांडा,राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर, सीता गर्ल्स इंटर कॉलेज समुखपुर, आरएसएस इंटर कॉलेज वाजिदपुर, महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुल्हूं पुर आदि इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के अंतर्गत विद्यालय की छात्राओं को जागरूक किया गया, इस दौरान महिला हिंसा से संबंधित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबर/फोरम जैसे की वीमेन पावर लाइन –1090, इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन –मोबाइल पर डेमो, सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर –1098, वन स्टाफ सेंटर/वीमेन हेल्पलाइन –181, साइबर हेल्पलाइन नंबर –1930, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर–102, एंबुलेंस सेवा –108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन पुलिस सेवा –112, अग्निशमन सेवा–101, साइबर हेल्पलाइन–1030 आदि के साथ साथ गुड टच एवं बैड टच, घरेलू हिंसा से बचने, वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न से बचने आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं जागरूक किया गया।


इसी के साथ ही विभिन्न विद्यालयों में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आदि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं उनके कार्मिकों द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं स्थलों पर छात्राओं एवं महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित महिला केंद्रित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग कारसपांडेंट सखी, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ– बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम सम्मानित योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाफ सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना आदि की आच्छादता, पात्रता हेतु अहर्ताएं, मापदंड, आवेदन की प्रक्रिया आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *