8 मार्च का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया। इस जीत में ऑलराउंडर Hardik Pandya का अहम योगदान रहा। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 पारियों में 217 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए।फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला गया। जीत के बाद मैदान पर जश्न के दौरान हार्दिक के साथ उनकी गर्लफ्रेंड Mahika Sharma भी मौजूद थीं। दोनों ने जीत की खुशी साझा की और एक-दूसरे को गले लगाया।बातचीत के दौरान हार्दिक ने मजाक में माहिका को “मिसेज” कह दिया, जिसके बाद यह पल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वहीं माहिका ने भी इंस्टाग्राम पर हार्दिक की ट्रॉफी के साथ तस्वीरें साझा कर टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई।

इसी दौरान भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. इस तस्वीर में वह एक लड़की के साथ बेहद करीब नजर आए, जिसके बाद फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि आखिर यह “मिस्ट्री गर्ल” कौन है.दरअसल, यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन की कथित गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं. अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली एक फैशन मॉडल और उद्यमी हैं. वह 2017 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं. इसके बाद 2018 में उन्होंने मिस दिवा सुप्रानेशनल का खिताब जीतकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं.अदिति हुंडिया मॉडलिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं. फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है.ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चा पिछले कई सालों से होती रही है. कई बार उन्हें स्टेडियम में ईशान को सपोर्ट करते हुए भी देखा गया है. खासतौर पर IPL के दौरान कैमरे कई बार उनकी ओर जाते रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें “मिस्ट्री फैन गर्ल” तक कहना शुरू कर दिया था.अगर मैच की बात करें तो फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए ईशान किशन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदो में 54 रन बनाए. उनके अलावा संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भी शानदार अर्धशतक लगाए थे.इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमट गई और भारत ने 96 रनों से मुकाबला जीत लिया था. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *