गुलाब चन्द्र यादव
अम्बेडकरनगर  जिले में ट्रक चोरों का बड़ा गिरोह सक्रिय है.गिरोह का सरगना थाना सम्मनपुर में सुबह शाम दोपहर जुवाड  में घूमता रहता  है, थाने में ही गिरोह के सरगना को सूचनाएं मिलती हैं ,मामला प्रकाश में तब आया जब मुकेश चौहान को ट्रक चलाने वाले ने ही आकर बताया कि ट्रक चोरी हो गयी है, ट्रक के असली मालिक मुकेश चौहान हैं मुकेश  चौहान की तहरीर पर ही थाना सम्मनपुर में मुकद्दमा पंजीकृत हुआ,मुकद्दमा भी बड़ी मुश्किल से लिखा जा सका,थाना सम्मनपुर में कम्पुटर पर टाईप करने वाले ने ही मूल तहरीर में से कुछ अंश निकाल दिया,जानकारी  होने पर ही तस्करा में छूटे हुए अंश जोड़े गए, लिखने वाला ही तथ्यों तक संदिग्ध की श्रेणी में है,फिर भी ट्रक मालिक पुलिस अधीक्षक तक अपनी बात को नहीं कह पाया,पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के अलावा नीचे के पुलिस कर्मी पीड़ितों की विवशता को न समझते हैं और न ही समझने का प्रयास  करते हैं,अकबरपुर के पुलिस उपाधीक्षक नीतीश कुमार तिवारी कहते हैं जांच चल रही अभियुक्त पकडे जायेंगें ,सवाल और उत्तर जांच और विवेचना तक सीमित हैं.नामजद हुए अभियुक्त पीड़ित के घर तक पहुंचे,सुलह समझौता न करने पर अंजाम भुगतने  की धमकी देते हुए अपनी राह पकड़ लिए जिस राह से वे आये थे,शिकायत हुई परन्तु पुलिस अपनी ही कार्यशैली से ही चलेगी जैसा वह चाहती है, दो अगस्त को सम्मनपुर में ऍफ़ आई आर हुई उसी दिन या उस दिन से पहले ही दो और ट्रक मालिक उसी गिरोह का नाम लेकर पुलिस अधीक्षक के यहाँ आ धमके, काफी जद्दोजहद के बाद उनका भी मुकद्दमा सम्मनपुर थाने  में दर्ज हुआ पुलिस कहती है की तीनो मुकद्दमें एक ही साथ निपटाए जायेंगे,आरोपी  सम्मनपुर थाने  से लगभग  सात किलोमीटर  दूर है, थाने  में उस हलके के सिपाहियों से गहरा रिश्ता बनाए  है,जिले में तीन ट्रक चोरी करने वाले ने अपने झांसे में लेकर ट्रक मालिको की मजबूरी को नंगा कर दिया ,हद तो तब हो गयी जब आजमगढ़  के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सम्मनपुर थाने  में हुई ऍफ़ आई आर के मुलजिम ने थाना पवई में मुकद्दमाँ  लिखा दिया जिस ट्रक का मालिक वह है ही नहीं, थाना पवई में उसके द्वारा दी गयी तहरीर में थाना धनपतगंज जनपद सुल्तानपुर के अनिल यादव जो ट्रक ड्राइवर है उसके कथनानुसार वही ट्रक लेकर गया था ,अनिल यादव को धनपतगंज की पुलिस ने दफा पचीस में  जेल भेज दिया ,अनिल की भूमिका कहाँ थी ट्रक उसके पास कैसे कहाँ पहुंची ,जांच विचाराधीन है,तीन ट्रक की चोरी में गिरोह के सरगना तीन जिलों की पुलिस को उलझाएँ हुए हैं, अम्बेडकरनगर के थाना सम्मनपुर में 2अगस्त 2025 को ऍफ़ आई आर हुई जो की ट्रक का मालिक है,13अगस्त 2025 को आजमगढ़ जिले के  थाना पवई में  मुकेश की ट्रक को ले जाने वाले ने मुकद्दमा लिखाया और 15 अगस्त 2025 को थाना धनपत गंज जिला सुल्तानपुर में ट्रक के ड्राइवर को दफा पचीस में जेल भेज दिया गया| तीनों जिलों की पुलिस को थाना सम्मनपुर में दर्ज मुकद्दमें के अभियुक्त पुलिस के आसपास ही गुजर बसर कर रहें हैं, विवेचना जारी है,पुलिस देख रही है,जल्द ही पर्दाफ़ाश होगा,अभियुक्त बक्शे  नहीं जायेंगे  ऐसा पुलिस अधीक्षक अम्बेद्करनगर केशव कुमार कहते हैं|   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *