यूपी पुलिस में 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं ,दस जिलों के एसपी बदले गए, बुधवार के साथ को सात आईपीएस और सतावन पी पी एस के बाद गुरुवार को भी पुलिस में बदलाव हुआ है, योगी सरकार ने आजमगढ़ देवरिया अलीगढ़ उन्नाव कुशीनगर प्रतापगढ़ औरैया सोनभद्र हरदोई अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक बदल दिए, आजमगढ़ के एस पी हेम राज मीणा को हटा दिया गया ,उन्हें पुलिस अधीक्षक से संबंध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनाया गया है, हरदोई से नीरज कुमार को अलीगढ़ का नया एसएससी बनाया गया कुशीनगर से संतोष कुमार मिश्रा को पुलिस अधीक्षक संबंध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेजा गया अंबेडकर नगर के एसपी केशव कुमार को कुशीनगर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है लखनऊ में तैनात एसपी सुरक्षा जयप्रकाश सिंह को उन्नाव का पुलिस अधीक्षक बनाया गया ,अलीगढ़ के एसपी संजीव सुमन को देवरिया जिले का एसपी के पद पर नई तैनाती मिली है इसके अलावा देवरिया के एसपी विक्रांत वीर को पुलिस अधीक्षक संबंध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक भेजा गया ,सोनभद्र की एसपी अशोक कुमार मीणा को हरदोई का एसपी बनाया गया आगरा रेलवे में एस पी के पद पर तैनात अभिषेक वर्मा को सोनभद्र का नया एसपी बनाया गया है उन्नाव की पुलिस अधीक्षक दीपक भोकर को प्रतापगढ़ जिले का एसपी बनाया गया, प्रतापगढ़ जिले में तैनात एसपी डॉक्टर अनिल कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ बनाया गया औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को पुलिस अधीक्षक अंबेडकर नगर बनाया गया, प्रयागराज पुलिस कमिश्नर में पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती को औरैया का एसपी बनाया गया ,प्रयागराज में चार वाहिनी पीएसी में सेनानायक मनीष कुमार शांडिल्य को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस शिकायत की जिम्मेदारी मिली है , पुलिस अधीक्षक बलिया के रूप में तैनात अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा बनाया गया है
