ये सैदापुर न्याय पंचायत में स्थित साधन सहकारी समिति है, जो अम्बेडकर नगर जिले के अकबरपुर विकास खंड में है,जहाँ किसान रात से ही लाईन में खड़े हैं, सरकार कहती है कि उर्वरक पर्याप्त मात्रा में है, यदि उर्वरक पर्याप्त है फिर प्रत्येक स्थान पर किसानों की भीड़ क्यों लगी है?सरकार अपनी कमजोरी से भाग रही है, खादों पर ध्यान नहीं दिया गया है, कारण चाहे जो भी हो,नियम कहता है कि खरीफ फसलों के लिए उर्वरक की व्यवस्था सरकार मार्च से मई तक कर लेती है, मानसून से पहले रैक गोदामों तक पहुँच जाता है।किसान परेशान है, लम्बी लम्बी लाइनों में पुरुष और महिलाएं हैं, केवल एक और दो बोरी यूरिया मिल रही है.
