जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में दिनांक 13-09-2025 दिन शनिवार को प्रातः 10.30 बजे से सभागार, जनपद न्यायालय परिसर, अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुवा ,जिसकी अध्यक्षता श्रीमती रीता कौशिक, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर ने किया ,उन्होंने सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन एवं पुष्पार्चन करके राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारभ किया , अब्दुल कैय्यूम, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, अम्बेडकरनगर, डा० श्रीमती जया पाठक, माननीय अपर जिला जज प्रथम / प्रभारी प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, अम्बेडकरनगर, श्री रामविलास सिंह, विशेष न्यायाधीश, एस०सी०/एस०टी० अधिनियम, श्री मोहन कुमार, विशेष न्यायाधीश, पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की उपस्थिति में एवं श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर, के देख-रेख व जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त न्यायिक अधिकारीगण और बार एसोसिएशन के सदस्य व जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के कर्मचारी उपस्थिति रहे ।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19 अदालतें लगायी गयी। श्रीमती रीता कौशिक, जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा 03 वादों का निस्तारण करते हुये रू0 1000/- (एक हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया, अब्दुल कैयूम, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। डा० श्रीमती जया पाठक, माननीय अपर जिला जज प्रथम / प्रभारी प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय द्वारा विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं 138 के 165 वादों का निस्तारण करते हुये 36,000/-(छत्तीस हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्री राम बिलास सिंह, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० अधिनियम, द्वारा 04 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 2,000/- (दो हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित गया। श्री मोहन कुमार, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम, द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1,000/- (एक हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित गया। श्री परविन्द कुमार, अपर जिला जज त्वरित प्रथम, अम्बेडकरनगर द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुये 1,200/-(एक हजार दो सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्रीमती सुधा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा सबसे अधिक 5251 एम०वी० अधिनियम, चालानी एवं फौ० वादों का निस्तारण करते हुए रू0 4,62,000/- (चार लाख बासठ हजार रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। श्रीमती शिखा यादव, सिविल जज (सीनियर डिविजन) अम्बेडकरनगर द्वारा 15 वादों का निस्तारण किया गया। श्री शैलेश कुमार मौर्य, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा 213 वादों का निस्तारण करते हुये 2,500/- (दो हजार पाँच सौ पचास रुपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। सुश्री गार्गी, अपर सिविल जज (सी०डि०) अम्बेडकरनगर द्वारा 362 वादों का निस्तारण करते हुये 3,500/- (तीन हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। डा० श्री धर्मेन्द्र यादव, सिविल जज (सी०डि०) त्वरित / अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 172 वादों का निस्तारण करते हुए रू० 1,590/- (एक हजार पांच सौ नब्बे रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। श्रीमती मेघा चौधरी, सिविल जज (जू०डि०) अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 103 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1,000/- (एक हजार रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया एवं रू0 1,42,000/- (एक लाख बयालिस हजार रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया एवं 25.95 ग्राम गोल्ड रिलीज का आदेश जारी किया गया। श्री राजन राठी, सिविल जज, जू०डि०- (त्वरित), अम्बेडकरनगर, द्वारा 300 वादों का निस्तारण करते हुये 3,000/- (तीन हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्री रोहित शाही, सिविल जज, जू०डि०-(त्वरित) प्रथम, अम्बेडकरनगर, द्वारा 150 वादों का निस्तारण करते हुये 1,500/- (एक हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्री हिमांशु वर्मा, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, भीटी अम्बेडकरनगर द्वारा 20 वादों का निस्तारण करते हुये 200/- (दो सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित कियागया। श्री अभिषेक सिंह-III, सिविल जज (जू०डि०) टाण्डा, अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 154 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1,500/- (एक हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया एवं रू० 2.26.116.95/- (दो लाख छब्बीस हजार एक सौ सोलह रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। सुश्री जान्हवी वर्मा, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, आलापुर, अम्बेडकरनगर द्वारा द्वारा कुल 150 वादों का निस्तारण करते हुये 1,500/- (एक हजार पांच सौ रूपये) किया गया। सुश्री आश्री शाह, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, जलालपुर, अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 152 वादों का निस्तारण करते हुये 1,510/- (एक हजार पांच सी दस रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, अम्बेडकरनगर द्वारा 12 वादों का निस्तारण करते हुये 58,74,628/- (अट्ठावन लाख चौहत्तर हजार छः सौ अट्ठाइस रूपये) क्षतिपूर्ति दिलवाई गई।
श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त न्यायालयों, ग्राम न्यायालयों द्वारा कुल 7219 वाद, जनपद अम्बेडकरनगर के राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 18261 राजस्व वाद, विद्युत विभाग के 3178 वाद एवं जनपद के अन्य विभागों द्वारा 21563 वाद, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा उ०प्र० ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सहित जनपद के अन्य बैंकों द्वारा स्टाल लगाकर 825 वाद निस्तारित करते हुये 6,15,84,242/- रू० का समझौता किया गया जिसमें से 2,12,02,870/- रू० तत्काल वसूल किया गया। इस प्रकार कुल प्री-लिटिगेशन के 43827 वादों का निस्तारण हुआ। कुल मिलाकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 51046 वादों का निस्तारण किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में श्रीमती अंजिता सिंह चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट / प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अम्बेडकरनगर, श्री कमलेश भास्कर अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, श्री शिव कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर, श्री अमित कुमार वर्मा न्यायालय प्रबन्धक, श्री मनोज कुमार पाण्डेय केन्द्रीय नाजिर, श्री अंकुर पाण्डेय कम्प्यूटर आपरेटर, श्री इशरतुल्लाह लिपिक, श्री प्रदीप कुमार लिपिक एवं जि०वि० से० प्रा० के अन्य कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अधिवक्तागण श्री रमेश राम त्रिपाठी, श्री राजेश तिवारी व श्री शरद पाण्डेय तथा फ्रण्ट आफिस एवं ई-सेवा केन्द्र पर नियुक्त पराविधिक स्वयं सेवकों सहित विभिन्न बैंको के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अन्य वादकारीगण व अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।
