समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कन्हैयालाल निषाद पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर अपन नेता से मिलने साइकिल यात्रा करके लखनऊ पहुंचे,यह समाजवाद की अवधारणा है,कार्यकर्ता अपन जज्बे और हौसले से अपने नेता के विचारों को जन जन तक पहुचाता है,उसका कोई स्वार्थ नहीं होता उसे पद की कोई लालसा नहीं,उसका उद्देश्य सिर्फ अपना मिशन होता है, इसी क्रम में कन्हैया लाल निषाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की। निषाद साइकिल विजय रथ से चलकर जगह-जगह पीडीए और सामाजिक न्याय के बारे में प्रचार करते है।कन्हैया लाल निषाद कहते हैं कि उन्होंने 19 नवम्बर 2025 को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जमुना प्रसाद निषाद के समाधिस्थल खुटहन गोरखपुर में श्रद्धांजलि अर्पित कर कुशीनगर से साइकिल यात्रा शुरू की थी। उन्होंने पीडीए समाजवादी साइकिल यात्रा क्रम में गोरखपुर, संतकबीर नगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी होते हुए लखनऊ में आकर अखिलेश यादव से मिलकर जनता ई भावनाओं से अवगत कराया,निषाद लगातार साइकिल यात्रा करके मिशन-2027 के तहत समाजवादी पार्टी की जीत और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता से सम्पर्क कर रहे है।
अखिलेश यादव ने कहा कि कन्हैया लाल निषाद की यात्रा हमें और समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती है,अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा की सफलता के लिए उनको सम्मानित किया।इस अवसर पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद एवं पूर्व कैबिनेटमंत्री राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।
