रामपुर में पुराने समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शुमार आजम खान से मिलने के लिए अखिलेश यादव पहुंचे,अखिलेश से मुलाक़ात के बाद समाजवादी नेता आज़म खान ने कहा  कि उन्हें  अखिलेश से कोई शिकायत कभी नहीं थी , रामपुर में भारी उत्ससाह था, उत्मासाह इसलिए था क्योंकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज़म खान से मिलने के लिए आये, आज़म खान ने कहा  अखिलेश ने उन्होंने कहा कि दिल अखिलेश से जुदा कब हुआ था,…आजम खान ने कहा कि अखिलेश से बरसों बाद मुलाकात हुई है. मुलाकात में अखिलेश ने सेहत को लेकर की सवाल किये  साथ ही उन्होंने कहा कि वह आग लगाने की बात नहीं करते, अपने मामलों पर बात करते हुए आजम खान बोले, मुर्गी चोरी में 30 लाख का जुर्माना और इतनी लंबी सजा मिली. जेल में था, कब्र में थोड़ी था. अब भी तकलीफों का दौर जारी है, अखिलेश यादव की इस मुलाकात के बाद सपा चीफ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि क्या कहें भला उस मुलाक़ात की दास्तान. जहां बस जज़्बातों ने खामोशी से बात की. आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उनका हालचाल लेने पहुंचा हूं,आजम खान हमारी पार्टी के दरख़्त हैं, इतनी गहरी जड़ें और उनका साया हमेशा हम लोगों के साथ रहा है,गौरतलब है कि आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद अखिलेश यादव पहली बार उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे, आजम खान को मुलायम सिंह यादव के जमाने से सपा का अहम मुस्लिम चेहरा माना जाता रहा ह,वह लंबे समय से डकैती और चोरी समेत विभिन्न आरोपों के 100 से अधिक मुकदमों में सीतापुर जेल में बंद थे, आजम खान करीब 23 महीने के बाद पिछली 23 सितंबर को जमानत पर जेल से रिहा हुए थे, आज़म खा जिस दिन रिहा हुए थे उसके दुसरे दिन अखिलेश यादव् प्रेस से कहा था कि वे आज़म खा से मिलने के लिए रामपुर जायेंगें,मीडिया में उनके खिलाफ विभिन्न प्रकार की अफवाहें जन्म लेकर खत्म हो जाती थीं अधिकाँश गोदी मीडिया आज़म खा के बयान को उलटा सीधा परोस कर फूट डालो वाली नीति पर चल रहीं थीं

आज़म खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है और वह चाहते हैं कि उन्हें पूरा न्याय मिले,उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है, अखिलेश ने आरोप लगाया कि देश के राजनीतिक इतिहास में शायद पहली बार किसी एक नेता और उसके परिवार पर इतने झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं,ऐसा लगता है मानो भारतीय जनता पार्टी कोई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती है, क्योंकि आज़म खान, उनके परिवार और सहयोगियों को जितनी तकलीफ दी गई है, उतनी किसी और को नहीं दी गई|

विपक्ष की आवाज को सरकार दबा रही 
बीजेपी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार विपक्ष की आवाज़ दबाने का काम कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी किसी भी दबाव में झुकने वाली नहीं है,उन्होंने कहा कि जो लोग लंबे समय से पार्टी और आज़म खां के साथ हैं, उनकी निष्ठा पर सवाल नहीं उठाया जा सकता,अखिलेश ने भरोसा जताया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी,उन्होंने कहा कि पीडीए की आवाज़ और बुलंद होगी और पार्टी गरीबों, पिछड़ों व दलितों के हक की लड़ाई को पूरी मजबूती से जारी रखेगी.
पीडीए का अपमान बनेगा बदलाव की आवाज
अखिलेश यादव ने कहा कि पहले वह जेल में रहने के दौरान आज़म खां से नहीं मिल पाए थे, इसलिए अब विशेष रूप से उनके घर आए हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के पुराने साथियों से लगातार जुड़ाव ही समाजवादी पार्टी की असली ताकत है. पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) पर बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि आज हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि न्यायपालिका तक निशाने पर आ गई है. उन्होंने सवाल किया, क्या कोई कल्पना कर सकता है कि सुप्रीम कोर्ट में किसी जज पर जूता फेंका जाए. अखिलेश ने कहा कि पीडीए के लोग जहां भी हैं, उन्हें किसी न किसी रूप में अपमानित किया जा रहा है, लेकिन अब यही अपमान बदलाव की आवाज़ बनेगा,अंत में उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आज़म खां और उनके परिवार पर लगे सभी झूठे मुकदमे वापस लिए जाएंगे और उन्हें पूरा न्याय मिलेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *