टी जी टी,पीजीटी परीक्षा फिर स्थगित,अपरिहार्य कारण, तिथियां जल्द,
प्रयागराजः
2022 में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रियाः
पीजीटी और टीजीटी की भर्ती प्रक्रिया 9 जून 2022 को शुरू की गई थी. इसके तहत 3539 टीजीटी और 624 पीजीटी पदों पर भर्ती होनी थी. आवेदन की अंतिम तिथि पहले 9 जुलाई 2022 थी, जिसे एक सप्ताह बढ़ाकर 16 जुलाई 2022 तक किया गया था. हालांकि तीन साल से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक दोनों परीक्षाएं आयोजित नहीं हो सकी हैं.पीजीटी परीक्षा के लिए 4.50 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जबकि टीजीटी परीक्षा के लिए 8.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. ये सभी तीन साल से परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं.परीक्षा फिर स्थगित कर दी गई है,अब 15 और 16 अक्टूबर की परीक्षा नई तिथियों पर आयोजित होगी, आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपडेट देखते रहें, TGT और PGT दोनों भर्ती प्रभावित हैं,उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP Post Graduate Teacher (PGT) 2025 परीक्षा को फिर से स्थगित कर दिया है.,पहले यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन आयोग ने अपरिहार्य कारणों के चलते इसे स्थगित करने का निर्णय लिया है. UP PGT परीक्षा इस वर्ष कई बार टल चुकी है. शुरुआत में यह अप्रैल 2024 में होने वाली थी, फिर जून और अगस्त में स्थगित हुई और अब अक्टूबर में भी आयोजित नहीं की जा सकी, आयोग ने बताया है कि नई परीक्षा तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी|
कीर्ती पाण्डेय का व्यक्तिगत इस्तीफा अभ्यर्थियों के भविष्य से खिलवाड़ की वजह बना
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष प्रोफेसर कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद भर्तियां अटक गईं हैं. एक साल में केवल असिस्टेंट प्रोफेसर की ही भर्ती परीक्षा हो पाई. 27 सितंबर से इसके लिए साक्षात्कार होने थे, लेकिन आयोग की ओर से इस संबंध में न तो एडमिट कार्ड जारी किया गया और न ही कोई अपडेट वेबसाइट पर डाला गया. टीजीटी–पीजीटी परीक्षा भी कई बार टाल दी गई. इससे 50 लाख से अधिक अभ्यर्थी असमंजस की स्थिति में रहे.प्रो. कीर्ति पांडेय के पद छोड़ने से पेंडिंग परीक्षाओं और भर्तियों पर गहरा संकट है. शासन ने अभी आयोग के वरिष्ठतम सदस्य राम सूचित को आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है, लेकिन अभ्यर्थी आयोग में किसी स्थाई अध्यक्ष के नियुक्ति की मांग कर रहे हैं.
नए अध्यक्ष के लिए आयोग ने जारी किया विज्ञापन :
प्रो. कीर्ति पांडेय के इस्तीफे के बाद विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग ने नए अध्यक्ष के लिए विज्ञापन जारी कर दिया हैे. अभ्यर्थियों से 21 अक्टूबर शाम 5:00 बजे तक आवेदन करने को कहा गया है. विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष की कार्यावधि, उम्रसीमा आदि का प्रारूप उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.uphed.gov.in पर उपलब्ध है. आवेदन पत्र विशेष सचिव, उच्च शिक्षा अनुभाग 5 उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के नाम भेजना होगा.


