बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसका नाम ‘तेजस्वी प्रण’ दिया गया है। घोषणा पत्र के कवर पर महागठबंधन के सीएम फेस तेजस्वी यादव की फोटो छपी है और बिहार का तेजस्वी प्रण लिखा हुआ है। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद थे।

घोषणा पत्र में महागठबंधन ने किए ये वादे

  • 200 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी
  • महिलाओं को माई बहिन योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे
  • 20 महीने के अंदर हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी
  • दिव्यांगों को हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन दी जाएगी
  • प्रतियोगी परीक्षा फॉर्म की फीस माफ
  • जीविका CM दीदियों को नियमित किया जाएगा
  • जीविका कैडर की दीदियों को 2000 रूपये प्रति माह भत्ता दिया जाएगा
  • आईटी पार्क, स्पेशल इकोनॉमिक जोन बनेंगे
  • 2000 एकड़ में एजुकेशनल सिटी
  • प्रत्येक अनुमंडल में महिला कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *