टिक सके आदमी के मग में?
ख़म ठोंक ठेलता है जब नर
पर्वत के जाते पाव उखड़,
मानव जब जोर लगाता है,
पत्थर पानी बन जाता है
                    राम धारी सिंह दिनकर की यह कविता जिले के चयनित दो आई ए एस पर सटीक बैठती है,।आईएएस में चयन होने पर पूरे इलाके में गर्व और खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर स्थानीय सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, विभिन्र राजनैतिक पार्टी के नेता, पत्रकार  और गणमान्य लोगों ने उनका सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अम्बेडकर नगर के जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिले के सभी अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट के सभागार में चयनित दोनों अधिकारियों को उनके परिवार सहित सम्मानित किया,टांडा विधायक व पूर्व मंत्री राम मूर्ति वर्मा ने अपने विधानसभा के अंतर्गत  गाँव ए़कडल्ला निवासी चयनित आई ए एस  विपिन देव यादव को उनके घर पहुँच कर बधाई देते हुए कहा  कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। नव चयनित आईएएस अधिकारी की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत से यह साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।पूर्व एम् एल सी हीरा लाल यादव ने बधाई देते कहा कि प्रशासनिक सेवा में चयन केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। यह सफलता आने वाली पीढ़ी को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति प्रेरित करेगी। स्वयं से प्रेरित होकर लोग विपिन यादव के घर पहुँच कर उन्हें तथा उनके पूरे परिवार को बधाई दे रहें हैं,समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव ने कहा कि विपिन यादव एक साधारण परिवार से निकलकर अपनी मेहनत और लगन से इस लक्ष्य को प्राप्त किया है,वे अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समाज और देश की सेवा करेंगे। बाबू लक्षमन प्रसाद शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय और कर्मा हास्पिटल के प्रबंध निदेशक अजीत यादव ने  स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी अमरेन्द्र यादव लासू, बी एल वाई इंटर कालेज के प्रबंधक सुभाष यादव,टांडा समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव,बसखारी बलाक प्रधान संघ के अध्यक्ष विजयमणि यादव, संतकबीर नगर, जौनपुर, बलिया ,आजमगढ़  से आये लोंगों ने  नव चयनित अधिकारी को बधाई देने वालों में रहे,विपिन यादव के भाई ने  सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *