जेल में भी निर्दोष फंसाए गए सपा नेता सुरक्षित नहीं हैं गायत्री प्रासाद प्रजापति पूर्व स्पा सरकार में मंत्री थें बीते दिनों जेल अस्पताल में उन पर एक शातिर कैदी ने जानलेवा हमला कर दिया था,जिस समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गंभीर सवाल उठाये थे, घायल अवस्था में जेल प्रशासनं ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था जिन्हें देखने उनके परिजन गए हुए थे ,गायत्री प्रसाद प्रजापति की दोनों बेटियों ने अपने पिता की जेल में हुए हमला को शाजिश कहकर जेल प्रशासन के ऊपर गंभीर सवाल उठाये थे ,उनकी बेटियों ने जमानत न देने के लिए भी न्यायालय को भी जिम्मेदार बताया ,मीडिया से बात करते हुए उनकी बेटियों ने खा था कि अदालतें उनके पिता की फाईलों को उठाकर फेंक देतीं हैं,उन्हें जमानत नहीं दी जा रही है,गायत्री प्रसाद प्रजापती कि पत्नी गौरीगंज से विधायक हैं,पूर्व मंत्री का  इलाज केजीएमयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उनके शरीर में 17 से ज्यादा टांके लगे हैं। इस हमले में सिर, हाथ और शरीर के अन्य अंग पर चोट लगे हैं। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। उधर इस घटना को लेकर जेल प्रशासन सख्त हो गया है। इस मामले में गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमला करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद के परिजनों ने सरकार से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।सर्किल जेलर राजेश कुमार की तहरीर पर आरोपी विश्वास के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कैदी को जेल अस्पताल से हटा दिया गया है, उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में शिफ्ट किया गया है। साथ ही जेल अस्पताल में निगरानी बढाने के लिए दो अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। उधर घटना की जांच सौंपे जाने के बाद लखनऊ डीआईजी जेल डॉ. राम धनी घटना स्थल पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने अस्पताल डॉक्टर, जेलकर्मी और अन्य बंदियों के बयान भी दर्ज किए हैं।वहीं अबतक हुई जांच में यही सामने आया कि दोनों के बीच कहासुनी के बाद कैदी विश्वास ने गायत्री प्रसाद पर हमला कर दिया था। जेल अधिकारियों की माने तो यह आकस्मिक घटना प्रतीत होती है और अब तक किसी साजिश के प्रमाण नहीं मिले हैं। वहीं इस घटना को लेकर पूर्व मंत्री की बेटी अंकिता प्रजापति ने चिंता जताते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल उनका इलाज केजीएमयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

कौन है पूर्व मंत्री पर हमला करने वाला विश्वास राजपूत 

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमला करने वाले कैदी की पहचान 22 वर्षीय विश्वास राजपूत के रूप में हुई है। विश्वास राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थानाक्षेत्र के मोअज्ज्म नगर का रहने वाला है। आरोपी विश्वास 19 साल की उम्र में 2022 में आईपीसी की धारा 307 में जेल गया था, लेकिन घायल की मौत हो जाने के मुकदमा 302 यानी हत्या के बदल गया था। विश्वास ने दोस्ती के चक्कर में एक दुकानदार के मालिक के बेटे पर हमला कर दिया था। जिसमें उसकी मौत हो गई थी। विश्वास राजपूत साल 2022 से जेल में बंद है।कैदी विश्वास राजपूत 4 तारीख से जेल अस्पताल में भर्ती था। भर्ती के दौरान मेज वगैरह की साफ-सफाई कर देता था।  विश्वास ने अलमारी की स्लाइडिंग रॉड से सिर पर हमला कर दिया था। जिसकी वजह से गायत्री के सिर फट गया था। उनके सिर समेत शरीर के अन्य अंगों पर करीब 17 से 18 टांके लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *