कोडीन कफ सिरप  के मामले में  अखिलेश और  योगी के आमने-सामने से दवा व्यवसाय में भूचाल ला दिया है, जिसमे अपने दुसरे शासन काल में योगी सरकार घिरती जा रही है, योगी अपने बचाव में यूपी में ₹2,000 करोड़ के कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले को दूसरी तरफ मोड़ने में लगे हुए हैं,मामले में सीएम योगी ने माफिया-सपा सांठगांठ का आरोप लगाया, जिस पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाए. फिलहाल, मुख्य आरोपी  शुभम दुबई फरार है,बड़ा अपराध करके शुभम दुबई कैसे भाग गया इस पर सरकार  की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है, आपको बता दें कि यह पूरा विवाद मुख्य रूप से करीब ₹2,000 करोड़ के अवैध नशीली दवाओं के कारोबार से जुड़ा है जिसमें नेता, माफिया और बड़े-बड़े रसूखदारों केनाम शामिल हैं,.उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर और लखनऊ सहित कई जिलों में कोडीन-आधारित कफ सिरप के एक विशाल अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है.

कोडीन एक नियंत्रित पदार्थ है जिसका उपयोग गंभीर खांसी के लिए होता है, लेकिन इसका बड़े पैमाने पर नशे के रूप में दुरुपयोग किया जा रहा था. इसे यूपी से बिहार से यूपी से बिहार, पश्चिम बंगाल और यहां तक कि बांग्लादेश में तस्करी किया जा रहा था, इस रैकेट का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल माना जा रहा है, जो फिलहाल फरार है और उसने दुबई से वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है. जबकि, सिंडिकेट के अन्य प्रमुख सदस्य- अमित सिंह टाटा, अलोक सिंह आदि को गिरफ्तार किया जा चुका है.

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि इस अवैध कारोबार में पकड़े गए आरोपियों के तार समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं.उन्होंने विधानसभा सत्र से पहले कहा,, “प्रदेश के हर माफिया का संबंध सपा से रहा है.” योगी ने अखिलेश यादव पर शायराना तंज कसते हुए कहा- “धूल चेहरे पर थी और..और आईना साफ करता रहा.”

सीएम के इस बयान के ठीक बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष को निशाना बना रही है. अखिलेश ने सरकार “सजातीय” (एक ही जाति के) लोगों को बचाने के लिए कार्रवाई नहीं कर रही है और एसटीएफ के निष्पक्ष होने पर सवाल उठाए. उन्होंने पलटवार में कहा- “जब खुद फंस जाओ, तो दूसरे पर इल्जाम लगाओ.”

यूपी सरकार ने मामले की गहराई से जांच के लिए एक SIT गठित की है. इसमें ईडी (Enforcement Directorate) की भी एंट्री हो चुकी है ताकि पैसों के लेन-देन (Money Laundering) की जांच की जा सके.अब तक 12 से अधिक दवा कारोबारियों पर केस दर्ज हुआ है और मास्टरमाइंड के करीबियों (जैसे उसके सीए) के ठिकानों पर छापेमारी की गई है. गौरतलब है कि यह मामला केवल दवाओं की अवैध बिक्री का नहीं रह गया है, बल्कि 2027 के चुनाव की आहट के बीच ‘माफिया संरक्षण’ के आरोपों को लेकर एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनता बनता जा रहा है. योगी सरकार इसे नशामुक्त प्रदेश की ‘मुहिम’ बता रही है, जबकि सपा इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध.’

इस कहानी की शुरुआत 18 अक्टूबर को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज से हुई, आबकारी विभाग ने राजस्थान और महाराष्ट्र नंबर के दो संदिग्ध कंटेनरों को रोका,ऊपर से देखने पर लगा कि इसमें नमकीन और चिप्स के पैकेट लदे हैं, लेकिन जब तलाशी ली गई, तो अधिकारियों की आंखें फटी रह गई. चिप्स के नीचे 11,967 बोतलें ”ESKUF’ कोडीन कफ की थीं ,ड्राइवर से पूछताछ हुई, तो कड़ियां गाजियाबाद के वसीम और आसिफ से जुड़ीं और अंत में नाम सामने आया- शुभम जायसवाल का,  डीजीपी मुख्यालय ने जब जांच तेज की, तो पता  चला  कि यह सिर्फ एक ट्रक की बात नहीं है, बल्कि एक संगठित गिरोह है जो पूरे उत्तर भारत में जहर फैला रहा है. जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा शुभम के काम करने के तरीके को लेकर हुआ. शुभम ने अपने पिता भोला प्रसाद के नाम पर रांची (झारखंड) में ‘शैली ट्रेडर्स’ नाम की एक फर्म बना रखी थी. कागजों पर यह फर्म दवाइयों का व्यापार करती थी, लेकिन असलियत में इसका इस्तेमाल सिर्फ फर्जी बिलिंग के लिए होता था. वाराणसी, गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में ऐसी दर्जनों फर्में बनाई गईं जो सिर्फ कागजों पर थीं. हिमाचल प्रदेश की फैक्ट्रियों से कफ सिरप मंगवाया .उसे गाजियाबाद के गुप्त गोदामों में रखा जाता और फिर फर्जी कागजात के जरिए उसे बिहार (जहां शराबबंदी है), पश्चिम बंगाल और नेपाल बॉर्डर तक सप्लाई किया जाता|

कहा जाता है कि कोरोना काल से पहले शुभम जायसवाल एक मामूली दवा सप्लायर था. लेकिन आपदा के समय उसने अवसर तलाशा- नशे का अवसर. कोडीन की बढ़ती डिमांड को देखते ही,उसने अपना नेटवर्क फैलाया. जांच अधिकारियों के मुताबिक, खुद को सुरक्षित रखने के लिए उसने पूर्वांचल के एक बड़े बाहुबली का दामन थाम लिया,वह बाहुबली कौन है उसका क्या नाम है,बाहुबली जिस जाती का है वही अखिलेश यादव के निशाने पर हैं, इलाके में वह बाहुबली का ‘छोटा भाई’ कहलाने लगा, जिससे पुलिस और प्रशासन पर उसका दबाव बना रहा. जैसे ही गाजियाबाद और वाराणसी में एफआईआर दर्ज हुई और एसआईटी (SIT) ने शिकंजा कसा, शुभम जायसवाल और उसका साथी आसिफ रातों-रात अंडरग्राउंड हो गए,खुफिया जान कारी के अनुसार, दोनों इस समय दुबई में छिपे हुए हैं इस मामले में अब तक सोनभद्र, गाजियाबाद, वाराणसी और जौनपुर में 5 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. पुलिस को शक है कि इस सिंडिकेट में कुछ बड़े सफेदपोश और ड्रग .और ड्रग विभाग के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी शह पर यह ‘मौत का धंधा’ फल-फूल रहा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *