बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर 53.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को 18 जिलों में औसतन 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार सबसे अधिक मतदान बेगूसराय में 59.82 प्रतिशत रहा, जबकि राजधानी पटना में सबसे कम 48.69 प्रतिशत वोट पड़े। मुज़फ्फरपुर में 58.40%, गोपालगंज में 58.87%, लखीसराय में 57.39%, समस्तीपुर में 56.35%, खगड़िया में 54.77%, सारण में 54.60%, वैशाली में 53.63%, नालंदा में 52.32%, मुंगेर में 52.17%, बक्सर में 51.69%, भोजपुर में 50.07%, सीवान में 50.93%, शेखपुरा में 49.37% मधेपुरा में 55.96%, सहरसा सहरसा में 55.22% व दरभंगा में 51.75% मतदान हुआ। अब मतदान के दौरान 100 से अधिक शिकायतें मिली हैं। वहीं 300 से अधिक EVM बदले गए।उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र में उनका काफी विरोध देखने को मिला है, विजय सिन्एहा ने राजद पर आरोप लगाया है कि उनकी गाडी पर हमला हुआ है,एसपी से बात की और अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वे गांव में रूके हुए हैं और धरना दे रहे हैं। सिन्हा ने गांव में स्पेशल फोर्स भेजने के लिए एसपी से निवेदन किया। वहीं छपरा के मांझी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र यादव की स्कॉर्पियो गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। सत्येन्द्र यादव ने एन दी ए कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है कि हमले में गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
