परिधि न्यूज़,पटना गुलाब चंद्र यादव
चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूची के विवादास्पद विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद इन सूचियों में शामिल विदेशियों की संख्या के बारे में कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया है, लेकिन इन कथित ‘अवैध प्रवासियों’ की उपस्थिति को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार चुनाव अभियान में एक प्रमुख मुद्दा बनाया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में लगातार चुनावी रैलियों में बिहार की मतदाता सूचियों में कथित ‘अवैध प्रवासियों’ का मुद्दा उठाते चले आ रहे हैं,और एसआईआर के बाद विपक्षी कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ को ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ तक कह रहे हैं,अमित शाह ने यह भी दावा किया है कि एसआईआर के परिणामस्वरूप केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम हटाए गए जो भारतीय नागरिक नहीं थे,हालांकि, चुनाव आयोग ने न केवल एसआईआर प्रक्रिया के अंत में पाए गए ऐसे किसी भी विदेशी व्यक्ति का कोई आंकड़ा उपलब्ध कराया है, बल्कि उसने 30 सितंबर को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची से बाहर रह गए लगभग 47 लाख मतदाताओं के नाम हटाने के कारणों का भी खुलासा नहीं किया है. नालंदा में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ निकाली और लोगों से पूछा कि क्या ऐसे ‘अवैध प्रवासियों को बिहार की मतदाता सूची से हटाया जाना चाहिए या नहीं’.अमित शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी यहां (बिहार में) थे. तीन महीने पहले उन्होंने ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ निकाली थी,नालंदा के लोगों, मुझे बताओ, क्या अवैध प्रवासियों को बिहार की मतदाता सूची से हटाया जाना चाहिए या नहीं?’अपने भाषण में उन्होंने राहुल गांधी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर ‘अवैध प्रवासियों को संरक्षण’ देने का आरोप लगाया और वादा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘हर अवैध प्रवासी को चुन-चुनकर निकालेंगे और उन्हें वहीं वापस भेज देंगे जहां से वे आए हैं.’उपस्थित जनसमूह द्वारा जोर से नारा न लगाने अपर अमित शाह ने जनता की नब्ज पहचानने और अवैध प्रवासी को विशेष मुद्दा न बनने पर खीझे हुए दिखाई दे रहे थे,शाह ने आगे कहा, ‘लालू जी और राहुल उन्हें बचाना चाहते हैं, लेकिन मैं गौतम बुद्ध की धरती नालंदा से कहना चाहता हूं कि आप एनडीए सरकार चुनें, और हम बिहार से हर एक अवैध प्रवासी को चुन-चुनकर निकालेंगे, राहुल को नहीं पता कि ये अवैध प्रवासी हमारे युवाओं की नौकरियां, हमारे गरीबों का भोजन छीन लेते हैं और देश के खिलाफ काम करते हैं,शाह के अनुसार, ‘आप चाहे जितनी भी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्राएं’ निकाल लें. नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं; हम हर अवैध प्रवासी को बाहर निकालेंगे और उन्हें वापस वहीं भेज देंगे जहाँ से वे आए हैं.’इससे पहले बुधवार को भी अमित शाह ने बेगूसराय में एक रैली को संबोधित करते हुए पूछा था कि क्या बांग्लादेशियों को बिहार की मतदाता सूची में शामिल होने दिया जाना चाहिए,उन्होंने कहा था, ‘लालू और राहुल दोनों ही बांग्लादेशी घुसपैठियों के रक्षक हैं. लेकिन आज मैं आपसे यह वादा करके जा रहा हूं कि अगर आप हमारे सभी उम्मीदवारों को जिताएंगे, तो भाजपा बिहार की धरती से हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर निकालने का काम करेगी.’
