भावनात्समक रिश्ते कभी खत्म नहीं होते,आज़म खान की रिहाई के पहले और बाद में मीडियाकर्मियों के लाख पूछने पर आजम खान के जबाव से मीडियाकर्मियों को बड़ा धक्का लगा है, पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने सीतापुर जेल से रिहाई के बाद सपा  प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर एक भावनात्मक ब्यान दिया है , आज़म खान ने  सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर किया ,आजम खान ने कहा अखिलेश मेरे अजीज हैं मैं उनका भला और उनकी सरकार चाहता हूं अखिलेश से बातचीत के सवाल पर कहा कि आग न लगाओ, सपा छोड़ने और बसपा ज्वाइन करने के सवाल पर यहां तक कह दिया कि मैं बिकाऊ नहीं हूं  सपा से नाराजगी और बसपा में जाने की अटकलें पर एक तरह से आज खुद ही विराम लग गया आजम खान को हाई कोर्ट से जमानत  मिलने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था ,सबसे ज्यादा इस बात की चर्चा थी कि आजम खान सपा  से नाराज हैं और जेल से बाहर आने पर बसपा का दामन थामेंगे ,चर्चा तो यहां तक होने लगी कि आगामी 9 अक्टूबर को बसपा की होने वाली  दिल्ली की  रैली में आज़म खान भी शामिल होंगे,सीतापुर जेल से रामपुर अपने घर जाते समय कुछ बातें आजम ने इशारों इशारों में बोले तो अटकलें लगाने वालों ने बातों को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर दिया तेजी से हवाएं  विपरीत दिशा में बहने लगीं , बुधवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने सभी कयासों  पर विराम लगा दिया उन्होंने  कहा हम बिकाऊ माल नहीं हैं हमने यहां साबित कर दिया है हमारे पास चरित्र नाम की चीज है जिसे हमने संभाल कर रखा है उन्होंने कहा लोग हमारी इज्जत करते हैं यह हमारे लिए काफी है शायद हमारे चरित्र की वजह से लोग सम्मान देते हैं बसपा के  9 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम में भागीदारी के सवाल पर आजम नेतंज किया और बोले जिनका कार्यक्रम उन्हें मुबारक हम बिकाऊ  माल नहीं है इतने दिनों में आज साबित कर चुके हैं आजम खान ने कहा कि अखिलेश नेताजी की औलाद हैं नेताजी की तरह हम भी उनसे मोहब्बत करते हैं अखिलेश मेरे अजीज हैं में  उनकी सरकार चाहता हूं|

अखिलेश यादव का फोन आने के सवाल का उन्होनें  कोई सीधा जवाब नहीं दिया, कहने लगे आप मेरा यकीन मानिए मुझे पूरी दुनिया में एक ही नंबर याद था और वह  मेरी पत्नी का था अब मैं वह नंबर भी भूल गया हूं अब तो मैं मोबाइल चलाना भी भूल गया कहा कि जो शख्स 5 साल जेल में रहा हो वह मोबाइल कैसे चला पाएगा, अपनी चित  परिचित अंदाज में आज मीडिया के सवालों का जवाब दिया जब पूछा गया कि सैफई और रामपुर के बीच दूरियां है अखिलेश यादव ने फोन किया या नहीं सपा का कोई कोई बड़ा नेता आपसे मिलने क्यों नहीं आया इस पर आजम खान मुस्कराते रहे, मुरादाबाद से एस टी हस्सन के टिकट काटने के सवाल पर आज़म खान ने कहा,  मैं अपने यहां टिकट नहीं दिलवा सका उनका कैसे टिकट कटवा सकता हूं एसटी हसन हमारे लीडर हैं और हमारे बड़े नेता हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *