अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च 2026 को खेले गए आई सी सी पुरुष टी २० विश्व कप २०२६ के फाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीती और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का इतिहास रच दिया।फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।भारतीय टीम की शुरुआत बेहद तेज रही। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।संजू सैमसन ने 89 रन 46 गेंद में बनाए उनका साथ अभिषेक शर्मा ने दिया जिन्होंने 52 रन 21 गेंद में बनाया ईशान किशन ने 54 रन 25 गेंद में बनाए |इन ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं न्यूजीलैंड की पारी256 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी।टीम शेफार्ट 52 ,रन सेंनटर 43 रन बनाए और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।जसप्रीत बुम्राह ने 4 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने,अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिया इन गेंदबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड की पूरी टीम जल्दी आउट हो गई।


