सत्य की ओर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. दोनों देशों के बीच साल 2006 से अब तक कुल 34 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें 20 मैच टीम इंडिया ने जीते, जबकि 13 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं. एक मैच बेनतीजा भी रहा है. भारत ने टी20 क्रिकेट में जुलाई 2024 से 33 पारियों में 15 बार अपने विरोधियों को ऑलआउट किया है.निर्धारित समय के अनुसार टॉस शाम छह बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन पहले इसे 20 मिनट के लिए टाला गया और फिर छह बजकर 50 मिनट पर हुए निरीक्षण के दौरान अगला निरीक्षण सात बजकर 30 मिनट पर करने का फैसला किया गया, लेकिन अंपायर संतुष्ट नहीं दिखें, इसके बाद अगला निरीक्षण 8 और फिर 8:30 पर हुआ और अंपायर एक बार फिर संतुष्ट नहीं दिखें. अब 9 बजे अगला इंस्पेक्शन होगा फिर क्या स्थिति रहती है ये पता चलेगा.