मोकामा विधानसभा क्षेत्र के बसावन चक गांव में गुरुवार की शाम जन सुराज पार्टी  के कार्यकर्ता की गोली मारकर ह्त्या कर दी गयी है,जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के प्रचार के दौरान  वारदात को अंजाम दिया गया है,उपस्थित लोंगों ने मीडिया को बताया है,कि दुलारचंद यादव नामक कार्कीयकर्ता की  गोली मारकर हत्या कर दी गई। लोंगों ने बताया कि जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव अपने समर्थकों के साथ गांव में प्रचार कर रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।गोली मारने के बाद हमलावरों  जो ऊंची जाती के थे उन लोंगों ने उन्हें अपनी गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी गाड़ी पर भी गोलियों के कई निशान मिले हैं।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर भारी  भीड़ जुटने के कारण स्थिति तनावपूर्ण है, सूचना मिलते ही पटना एएसपी, डीएसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।पुलिस ने परिस्थितियों को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। मृतक के स्वजनों ने इस हत्या के लिए जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को जिम्मेदार ठहराया है।  पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गाड़ी से कुचलने से मौत हुई है। पैर में गोली लगने के निशान भी मिले हैं। एसएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।आसपास के क्षेत्रों से नीतीश कुमार के पार्टी  के बाहुबली जेडीयू उम्मीदवार आनंत सिंह को जिम्मेदार माना जा रहा है,पत्रकार रणविजय सिंह कहते हैं, दुसरे को जंगल राज कहने वाले भाजपा नेताओं को जैसे सांप सूंघ गया है, बाहुबलियों को कई बार बिहार की जनता ने पहले नकार दिया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *