छोला ,कॉफ़ी,क्रैनबेरी, अंजीर, फ्लैक्स सीड/अलसी के बीज, लाल मिर्ची,अदरक ग्रेपफ्रूट,राजमा,संतरा,केल से हार्ट को मजबूत रखा जा सकता है,


छोले होते तो छोटे से हैं, लेकिन बहुत ही टेस्टी होते हैं और उनके अंदर आपके दिल के लिए बहुत सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये फाइबर, पोटासियम, और विटामिन से भरे होते हैं और साथ कोलेस्ट्रोल को भी बहुत कम कर देते हैं जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।जी हां, इसमें आपकी फेवरेट कॉफ़ी भी है! चाहे ऐसा लगता नहीं हो, लेकिन इस कड़वी ड्रिंक की चुस्कियां बहुत फायदेमंद होती हैं और आपके दिल के लिए करिश्मे कर सकती है। अगर सही मात्रा में ली जाए तो कोरोनरी हार्ट डिजीज, हार्ट फेल, और स्ट्रोक के रिस्क को कम कर देती है। जाइये और एक कप कॉफ़ी पीकर आइए।ये छोटा गोल मटोल लाल-लाल फल खाने में तो बेहतरीन है ही, लेकिन बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट और न्यूट्रिएंट्स से भी भरा है। ये इस लिस्ट में नहीं होता अगर ये आपकी दिल को बीमारी होने के रिस्क को कम न करता। उसके अलावा, इससे मसूड़ों की बीमारी, पेट में छाले, और कैंसर भी नहीं होता।अंजीर को बहुत कम महत्व दिया जाता है! ऐसा भी हो सकता है कि आप इसका नाम पहली बार सुन रहे हों लेकिन, ये आपके दिल को न्यूट्रिशन देने का बेहतरीन ज़रिया हैं।
ये मीठा फल कैल्शियम और फाइबर से भरा होता है। अंजीर दिल की बीमारियों के प्रभावों को ठीक करने लगता है।अगर आप मछली या ड्राई फ्रूट्स नहीं खाते लेकिन आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड चाहिए, तो फ्लैक्स सीड्स से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता , आमतौर पर इन्हें ऊपर से छिड़का जाता है, इसमें बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट, एस्ट्रोजन, और न्यूट्रिशन होते हैं जो आपके दिल को हेल्थी बनाते हैं।लाल मिर्ची पर बहुत कम लोगों का ध्यान जाता है, ये आपकी जीभ को जलन देने के अलावा भी काम आती है। इनके अंदर कैप्सेसिन होता है जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ये आपके दिल के लिए काफी अच्छी खबर है, हालांकि हम आपको इसे पूरा खाने की सलाह नहीं देते।अदरक पसंद है तो हमारे पास एक अच्छी खबर है! इस बेहतरीन खुशबू वाले मसाले को रोज इस्तेमाल करने से दिल के बीमारियों का खतरा कम तो होता है , साथ ही ब्लड प्रेशर भी कम होता है। तो अगली बार चाय पीते वक़्त आप उसमे अदरक डाल सकते हैं।ग्रेपफ्रूट एक मीठा फल है जो फाइबर, पोटासियम, लायकोपिन, और कोलीन के साथ आता है। अपने दिल को हेल्थी बनाने के लिए इन्हें खाना एक अच्छा तरीका है। इसे डैश डाइट में भी खाने की सलाह दी जाती है, डैश डाइट को ब्लड प्रेशर नीचे लाने के लिए खिलाया जाता है। यह भारत में नहीं उगता लेकिन आप इसे सुपर मार्केट्स से खरीद सकते हैं।ग्रीन टी स्वाद में शायद दूध मलाई वाली आम चाय की बराबरी नहीं कर सकती लेकिन इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, को रगों में प्लाक नहीं जमने देते। इस से LDL, कोलेस्ट्रॉल, और ट्राइग्लिसराइड्स भी कम होते हैं! अगर को दिल को हेल्थी रखना है तो इसे पीने पड़ेगा।मैग्नीशियम, प्रोटीन और फोलेट से भरपूर, राजमा में बहुत कम फैट एयर और काफी सारा फाइबर होता है। इसका मतलब है इससे होमोसिस्टीन कम होता है जो दिल की बामरियों और यहां तक कि कैंसर से भी बचाता है! जाइये और आज राजमा चावल खाकर आइए।संतरे तो हैम सबको पसंद हैं! ये आपकी प्यास को मिठास से बुझाते हैं, लेकिन आपके खाने में से कोलेस्ट्रॉल को भी सोख लेते हैं। इनके अंदर फाइबर, न्यूट्रिएंट, विटामिन सी और पोटासियम होता है। ये सभी मिलकर आपके शरीर से सोडियम निकाल देते हैं, ब्लड प्रेशर काम करते हैं और अनहैल्थी प्रोटीन को कम करते हैं।केल गोभी की प्रजाति का है और आपके लिए बहुत अच्छा है।ये ऐंसे न्यूट्रिएंट्स के साथ आता है जो आपके दिल को हेल्थी बनाते हैं और उसे बिमारीयों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अंदर भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं। उसके अलावा ये बहुत अच्छा खाना है क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट दोनों ही कम होते हैं।
