सिझौली मंडी परिसर, अकबरपुर में धान क्रय के कई काउंटर खोले गए हैं,किसानो को मंडी के गेट पर ही टोकन  की व्यवस्था की गयी है, धान बेचने वाले किसान इतने मजबूर हैं उसकी विवशता मंडी में पहुँचने पर दिखाई देती है,किराए की टाली में किसान अपने धान को लेकर कई हफ़्तों से खड़े है, विचौलिये और दलाल धान बेचने के लिए अपनी जुगत लगाने में सफल है,कई किसानों ने बताया कि बनिया की टाली धान सहित पहले उतर ली जाती है, जो लाईन में है वह लाईन में ही लगा रहता है, धीरे धीरे विचौलियों व दलालों की जानकारी जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर तक  पहुचने लगी,जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को जांच हेतु मौके पर भेजा,
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और  जिला खाद्य विपणन अधिकारी मंडी परिसर में धान लदी ट्रालियों में  शिवभजन उर्फ शिवधर, ग्राम प्रतापपुर चमुखा, अकबरपुर द्वारा बिचौलिये के रूप में लगभग 160 बोरी धान को मौके पर पकडे जो  विक्रय हेतु लायी  गयी  थी । जांच के दौरान चालक के बयान से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी विभिन्न किसानों के नाम पर धान विक्रय कर अनुचित लाभ अर्जित किया गया है।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अकबरपुर को तत्काल  शिवभजन उर्फ शिवधर और अंकुश यादव पुत्र जगदीश यादव  के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने का निर्देश दिया,क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अकबरपुर अनिल कुमार गुप्ता ने थाना कोतवाली अकबरपुर में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा  318  के तहत मुकद्दमा पंजीकृत कराया,जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि धान क्रय प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, बिचौलियागिरी अथवा किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत धान क्रय सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्रार्थमिकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *