लखनऊ में योगी सरकार की नीचे ही कस्तूरबा आवासीय  बालिका विद्यालय मोहन लाल गंज  का बड़ा मामला सामने आया है, मोहनलालगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय  बालिका विद्यालय की बच्चियों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर लखनऊ के जिलाधिकारी डीएम विशाख जी. के सामने पहुंचकर  चौंकाने वाला खुलासा किया,छात्राओं ने डी एम को बताया कि  वार्डेन रात में बाहरी पुरुषों को बुलाती हैं, छः सात गाडी से पुरुष आतें हैं,यदि  लड़किया देख लेती हैं ,वार्डेन गाली देती है,शिकायत करने से मना करती हैं गलत कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं, निजी  बाथरूम साफ़ करवाती हैं,घरेलु कार्य करवाती हैं, झाडू पोंछा लगवाती हैं, खाना ठीक से नहीं मिलता है,उनके ऐसे कार्य न करने पर मारती पीटती हैं, दशहरा की छुट्टियों में छात्राएं जब अपने घर पर गयीं उन्होंने अपने घर वालों को चोटों का निशाँ दिखाया जिसे देखकर अविभावक भड़क गए,अपनी अपनी वाच्चियों को लेकर सभी जिलाधिकारी लखनऊ के समाधान दिवस  में पहुंचे जहां छात्राओं  ने  रोते हुए जिलाधिकारी को कस्तूरबा गान्धी  आवासीय विद्यालय मोहनलालगंज में अपने  साथ घटित हो रही घटनाओं के विषय में जानकारी दिया,छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी विशाख जी. ने तत्काल वार्डन को हटाने का आदेश दिया और तीन सदस्यीय महिला जांच समिति का गठन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *