राजकीय मेडिकल कालेज टांडा  में 2 अक्टूबर को गांधी जी की 156 वीं जयंती पर कार्यक्रम का भव्य आयोजन

परिधि न्यूज़ ब्यूरो,मेडिकल कालेज टांडा

महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में  गांधी जी की 156 वीं जयन्ती मनायी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने किया ,अपने सबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि गांधी जयंती का उद्देश्य उनके द्वारा दिए हुए सत्य, अहिंसा और सादगी के विचारों को प्रसारित करना है। गांधी जी की सीख आज भी लोगों को ईमानदारी, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों की ओर अग्रसर करती है। उनके जीवन से हम सीख सकते हैं कि बिना हिंसा के भी बड़े से बड़े बदलाव संभव हैं। गांधीजी की विरासत हमें हमेशा देश के लिए समर्पित रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुऐ लीडर शिप की भावना हम सभी में होनी चाहिये साथ ही हमे  गरीबों के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए,  ,जिसके क्रम में उन्होने गांधी जी से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया जिसमे उन्होने बताया की जब गांधी जी से किसी ने पूंछा कि अगर उनको मौका मिले तो वे क्या करना चाहेंगे,उस पर  गांधी जी ने कहा था कि अगर मुझे दूसरा जनम मिले तो मैं गरीबों के आंसू पोछना चाहूंगा, ऐसी महान विभूति थे गांधी जी। प्रधानाचार्य ने  पूर्व प्रधानमन्त्री लाल  बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनके  जीवन से हमे सादगी और ईमानदारी की शिक्षा लेनी चाहिए । उन्होंने कहा कि रावण और राम हमारे बीच में से ही निकलते हैं बस यह इसपर निर्भर करता है की हमने किससे सीख लिया है। प्रधानाचार्य ने कहा कि  एक चिकित्सक को अपने चिकित्सीय व्वस्था में   एक शिक्षक के तरीके से भी अपना रोल निभाना  चाहिए उन्होंने  कहा कि  भारत को विश्व गुरू और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमे गांधी जी और शास्त्री जी के द्वारा दिखलाए रास्ते पर चलना चाहिए |

इसके पहले सभी संकाय सदस्यों के द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री  के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।चिकित्सा अधीक्षक डॉ मुकुल सक्सेना ने कहा कि देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओं से श्रेष्ठ है ऐसी सीख हमे महात्मा गांधी जी के जीवन से लेनी चाहिए, आगे अपने उदबोधन में  लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन की सादगी के विषय में कहा कि  कैसे शास्त्री जी ने अपने पुत्र के एडमिशन फॉर्म में अपना पद सरकारी कर्मचारी लिखा जबकि उस समय वे देश के प्रधानमंत्री थे।कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रॉक्टर डॉ प्रमोद यादव  द्वारा किया गया, अपने संबोधन में डॉ प्रमोद यादव जी ने कहा कि  देश के प्रति एकता  बनाए रखते हुए आज़ादी के प्रति अपना जीवन समर्पित कर देने की शिक्षा महात्मा गांधी  ने हमें दी है,उन्होंने  कहा कि लाल बहादुर शास्त्री  इतने दृण प्रतिज्ञ थे की अमेरिका के द्वारा भारत को खाद्य सप्लाई रोकने पर झुकने के बजाए खाद्यान्न संकट से उबरने हेतु सभी देश वासियों को एक दिन के उपवास रखने की सलाह दी,एवं  साथ साथ देश की सुरक्षा में लगे जवानों और अन्न दाता किसानों को समर्पित नारा “जय जवान जय किसान “दिया |

नर्सिंग प्रिंसिपल भास्कर ज  ने अपने संबोधन में देश को आजादी दिलाने मे अपना जीवन  देने वाले सभी लोगों को याद करते हुए बताया की गांधी जी को महात्मा की उपाधि गुरु श्री रविन्द्र नाथ टैगोर  ने दिया था और आगे बताया की कैसे एक अंग्रेज ने उनको ट्रेन से बाहर किया और फिर गांधी जी ने अंग्रेजो को पूरे  देश से बाहर कर दिया।  । एम बी बी एस के छात्र रामचरण ने आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से समर्पण और ईमानदारी की सीख लेने की सलाह दी।उपरोक्त के साथ ही यूथ आइकन प्रवीण के संचालन में निश्छय पोटली वितरण कार्यक्रम का अयोजन हुआ जिसमे  इंड टी बी 2025 के संकल्प को पूरा करने के क्रम में डा मुकुल सक्सेना विभागाध्यक्ष टी बी और चेस्ट रोग विभाग के सहयोग से प्रधानाचार्य  ने टी बी के  मरीजों को पोटली का वितरण किया।साथ ही साथ सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के मनाए जाने के क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रधानाचार्य  के द्वारा आज सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में डा मनोज गुप्ता  नोडल ब्लड बैंक ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *