वर्ष 2023 में अनुसूचित जनजातियों के ख़िलाफ़ अपराध और साइबर अपराध में बढोत्तरी-एनसीआरबी
एनसीआरबी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में 2023 में अनुसूचित जनजातियों के ख़िलाफ़ अपराधों में 28.8% और साइबर अपराधों में 31.2% की ख़तरनाक वृद्धि दर्ज की गई है. अकेले मणिपुर में अनुसूचित जनजातियों के ख़िलाफ़ अपराध के 3,399 मामले दर्ज किए गए, जो 2022 में दर्ज केवल एक मामले की तुलना में काफी अधिक है.
