‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज सदरपुर टांडा पहुचने पर विधायक त्रिभुवन दत्त पहुंचे ,प्रधानाचार्य डॉ मुकेश यादव ने माननीय त्रिभुवन दत्त का स्वागत करते हुए शिविर में ले कर आए जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित पटेल और अन्य चिकित्सक पहले से ही उपस्थित थे। माननीय त्रिभुवन दत्त जी ने मरीजों के साथ उनके दुखों को साझा किया,मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दी जा रही व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी साझा किया, और उनको दी जा रही सुविधाओं को देखकर विधायक संतुष्ट हुए , मरीजों के हित में किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम और शिविर के सतत अयोजन हेतु त्रिभुवन दत्त ने प्रधानाचार्य के साथ साथ चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों और कर्मचारियों की सराहना की।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) के संयुक्त नेतृत्व में यह स्वास्थ्य अभियान 2 अक्तूबर, 2025 को गांधी जयंती तक जारी रहेगा,इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों व बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा और पोषण सेवाओं को मज़बूत करना,महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों, जैसे- एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर की व्यापक जाँच सुनिश्चित करना,मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए टीकाकरण प्रयासों और पोषण संबंधी लाभों को बढ़ावा देना,पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए सशक्त पोर्टल के माध्यम से वास्तविक समय की निगरानी पर काम करना
मेडिकल काले के प्राचार्य डॉ मुकेश यादव ने कहा
इस अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय देश भर में स्वास्थ्य शिविरों और सुविधाओं के माध्यम से निवारक, प्रोत्साहनात्मक और उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाओं के वितरण को बढ़ावा देगा। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय पोषण माह की गतिविधियों को अभियान के साथ एकीकृत करने के साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और किशोरियों को संगठित करेगा। महिलाओं व किशोरियों की स्वास्थ्य और पोषण संबंधी ज़रूरतों को समग्र तथा समन्वित तरीके से पूरा करने के लिए दोनों मंत्रालय संयुक्त रूप से एनीमिया की रोकथाम, संतुलित आहार एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता अभियान भी चलाएंगे। इसी क्रम में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की अनुशंसा अनुसार” स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान “मनाने एवम् शासन के दिशानिर्देश के क्रम मे जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करते हुए स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अन्तर्गत आज महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में त्रिभुवन दत्त जी (एम एल ए) की प्रतिभागिता रही।
डॉअमित पटेल नेअभियान के महत्त्व पर बताया
सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित निवारक, प्रोत्साहनात्मक व उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में ,गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक एवं सिकल सेल रोग की जाँच, शीघ्र पहचान व उपचार के संबंधों को मज़बूत करने में, प्रसवपूर्व देखभाल, टीकाकरण, पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से मातृ, शिशु व किशोर स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देने में ,मोटापे पर विशेष ज़ोर देते हुए समुदायों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में,स्वास्थ्य एवम् परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की अनुशंसा अनुसार” स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान ” एवम् सेवा पखवाड़ा का सतत अयोजन किया गया है |

