काफी विरोध के बाद एशिया कप 2025 के महामुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया ,यह उसकी  लगातार दूसरी जीत दर्ज है । दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 25 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर लिया ,  इस हाई-प्रोफाइल मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने उनकी एक न चली। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 127 रन बना सकी। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए। भारतीय पारी की  शुरुआत अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने किया । शुभमन गिल 10 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए । इसके बाद अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 13 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 31 रन बनाए। हालांकि वह अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए और पवेलियन लौट गए। भारत का दूसरा विकेट 41 के स्कोर पर गिरा। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने टीम को संभाला , पूरी जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने उठाई। दोनों ने मिलकर तेजी से रन बनाए और टीम को मुश्किल से बाहर निकाला।

पावरप्ले की समाप्ति तक भारत का स्कोर 61 रन रहा। इसके बाद 10 ओवर में भारत ने 2 विकेट पर 88 रन बना लिए। अब भारत को जीत के लिए सिर्फ 40 रन की जरूरत थी और उसके हाथ में 8 विकेट बाकी थे। भारत ने इसके बाद आसानी से 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया।  पाकिस्तान  के गेंदबाजों ने शुरुआत में जरूर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने संयम दिखाया और स्ट्राइक रोटेट करते हुए स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। सूर्यकुमार यादव ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और तिलक वर्मा ने उन्हें अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने भारत की जीत की राह आसान कर दी ।  इससे पहले पाकिस्तान की पारी भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों की धार के सामने टिक नहीं सके। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली। हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती।  पाकिस्तान टीम: साहबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।  हार्दिक पंड्या ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ जो कोई नहीं कर सका वो कर दिखाया,भारत ने पाकिस्तानियों को पहले हराया फिर बिना हाथ मिलाए मैदान से वापस किया  हराया,मैच के खिलाफ  सड़कों पर  शिवसेना UBT का आक्रोश दिखाई दिया , ‘पुलवामा से लेकर पहलगाम-पठानकोट तक, पहलगाम हमले में पति और बेटे को खो चुकीं महिला का छलका दर्द, लगाई न्याय की गुहार, ‘सिंदूर उजाड़ने वालों से क्रिकेट क्यों?’  भारत पाकिस्तान  मैच  पर  केजरीवाल ने कहा  ‘अब खून और क्रिकेट एक साथ कैसे बहेंगे’,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *