परिधि न्यूज़, अम्बेडकर नगर
गुलाब चन्द्र यादव
अम्बेडकर नगर जिले के टांडा ब्लॉक अंतर्गत सालाहपुर राजौर गाँव है जो एन टी पी सी से बिलकुल सटा हुआ है,उसी छोटे से गाँव की रहने वाली आरती यादव ने अपने गाँव और जिले का नाम रूड़की तक रोशन किया है, अपने माता पिता की उपस्थिति में आरती यादव ने आईआईटी रुड़की के भौतिकी विभाग के दीक्षांत समारोह-2025 में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। अपनी पीएचडी में, उन्होंने दूध में खाद्य अपमिश्रण (मेलामाइन) और कई श्वसन विषाणुओं (इन्फ्लुएंजा, आरएसवी, राइनो, ओमिक्रॉन और SARS-COV-2 के डेल्टा वेरिएंट) का पता लगाने के लिए फोटोनिक सेंसर विकसित किए हैं।उन्होंने अभिघातजन्य मस्तिष्क क्षति के निदान के लिए भी सेंसर विकसित किए हैं। यह सेंसर युद्ध और सीमा पर तैनात सैन्य कर्मियों के लिए उपयोगी होगा।

आरती यादव ने आईआईटी दिल्ली से एम.टेक., डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से बी.एड., लखनऊ विश्वविद्यालय से एम.एससी. और बी.एससी. की डिग्री प्राप्त की है।आरती की माँ एक गृहणी हैं तथा पिता राम अर्ज यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं, आरती ने परिधि न्यूज़ को बताया कि आई आई टी रूड़की में पहुँचने के लिए माता पिता और भाई का सबसे बड़ा योगदान है।
