ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर चल रही चोट की खबरों को ईरान सरकार ने खारिज कर दिया है. ईरान के राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेश्कियन ने कहा कि मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें चोट लगने की खबरें मिली थीं, लेकिन विश्वसनीय लोगों से जानकारी लेने के बाद पता चला कि वह ठीक हैं. मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के दौरान उन्हें चोट लगी हो सकती है. कुछ रिपोर्टों के मुताबिक उनके पैरों में हल्की चोट आई थी और वह एक सुरक्षित स्थान पर रह रहे हैं.स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के उस प्रस्ताव का समर्थन किया है जिसमें वैश्विक तेल कीमतों को स्थिर करने के लिए रणनीतिक तेल भंडार जारी करने की बात कही गई है. स्पेन की ऊर्जा मंत्री सारा आगेसन ने कहा कि बढ़ती तेल कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह कदम जरूरी हो सकता है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में IEA देशों द्वारा मिलकर तेल भंडार जारी करने की योजना पर विचार किया जा रहा है.अगर यह योजना मंजूर होती है, तो यह IEA के इतिहास में सबसे बड़ा समन्वित तेल भंडार जारी करने का फैसला हो सकता है, जिससे वैश्विक बाजार को राहत मिल सकती है.ईरानी विशेष सेना IRGC ने कहा है कि उसने युद्ध शुरू होने के बाद अब तक का सबसे तीव्र हमला किया है. इस दौरान ईरान ने इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिका के ठिकानों पर कई मिसाइलें दागीं. इजरायल की सेना के अनुसार मिसाइल हमले के बाद देश के कई इलाकों में सायरन बजने लगे ताकि लोग सुरक्षित स्थानों पर जा सकें. हालांकि शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि अब वह मध्य-पूर्व में अमेरिका और इज़रायल से जुड़े आर्थिक और बैंकिंग ठिकानों को निशाना बना सकती है। यह बयान उस कथित हमले के बाद आया है, जिसके बारे में ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इज़रायल की ओर से एक ईरानी बैंक को निशाना बनाया गया।ईरान के Khatam‑ol‑Anbiya Air Defense Base के प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना के जवाब में अब अमेरिका और इज़रायल से जुड़े बैंक और आर्थिक केंद्र ईरान की संभावित कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।ईरानी सरकार ने नागरिकों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे अमेरिका और इज़रायल से जुड़े बैंकों और आर्थिक संस्थानों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि इन ठिकानों पर हमले का खतरा बढ़ गया है।इस बयान के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *