राजद के ऑफर से संतुष्ट नहीं मुकेश साहनी
बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टियों में टिकट और सीटों को लेकर लगातार लड़ाई जारी है. महागठबंधन में अब सीटों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है. हीं, विकासशील इंसान पार्टी को आरजेडी की ओर से 18 सीटों का ऑफर दिया गया है. जिसमें से वह 5 सीटों पर राजद और 5 सीटों पर कांग्रेस के सिंबल से चुनाव लड़ पाएंगे. इस सीट शेयरिंग से मुकेश सहनी असंतुष्ट बताए जा रहे हैं. वहीं जानकारी मिल रही है कि वीआईपी चीफ पटना लौट गए हैं. इस सीट बंटवारे को लेकर पार्टियों के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी था. बता दें, मुकेश सहनी 30 सीटों पर दावेदारी ठोक रहे थे.
नाराज मुकेश साहनी, महागठबंधन में नहीं बैठ रही बात
राजद की ओर से मिली सीटों से वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी खुश नहीं हैं. सहनी दी गई सीटों की संख्या उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं है, इसलिए सहनी संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं. इस स्थिति से मुकेश सहनी की महागठबंधन में बात बनती नहीं दिखाई दे रही है. वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आरजेडी के इस ऑफर को मानने से इनकार कर दिया है|
